छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

शांति और सद्भावनापूर्वक मनाया जायेगा ईदुज्जुहा का पर्व

Chhindwara 28 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में ईदुज्जुहा (बकरा ईद) का पर्व 28 मई 2025 को चांद नजर आने पर 07 जून शनिवार को मनाया जायेगा और 28 मई को चांद नजर नहीं आने पर 08 जून इतवार को मनाया जायेगा। ईद-उल- अजहा (बकरा ईद) के दिन रिसाला मस्जिद और नूरी मस्जिद ऊंटखाना में सुबह 7.30 बजे, बड़ी ईदगाह में सुबह 8 बजे, छोटी ईदगाह में सुबह 8.30 बजे और अकबरी मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज अदा की जायेगी।

पर्व के दौरान कानून, शांति एवं अन्य व्यवस्था बनाये जाने के संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों से चर्चा के उपरांत विभिन्न सुझाव एवं फीडबैक लिए गए और संबंधित अधिकारियों को तदनुरूप आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शांति समिति के सभी सदस्यों ने जिले में आयोजित सभी पर्वों में प्रशासन-पुलिस द्वारा की गई बेहतर कानून व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया और आगामी सभी त्यौहारों में भी पूरा सहयोग करते हुए सद्भाव, अमन और भाईचारे से त्यौहार मनाए जाने का भरोसा प्रशासन-पुलिस को दिलाया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!