सभी विधानसभा की बैठक लेंगे पूर्व मुख्यमंत्री- पर्व सांसद
कांग्रेस की विधानसभावार होगी बैठकें, कमलनाथ व नकुलनाथ होंगे सम्मिलित
Chhindwara 28 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं की आयोजित बैठकों में सम्मिलित होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार दो दिवस में सात विधानसभा के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक अध्यक्षगण व शहर अध्यक्षगण, क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्षगणों की बैठक में माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी सम्मिलित होंगे। आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जावेगी।
दिनांक 1 जून 2025 दिन रविवार को प्रात: 10.30 बजे माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी चौरई विधानसभा के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक शहर अध्यक्षगण, क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।
कमलनाथ एवं नकुलनाथ प्रात: 11.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक शहर अध्यक्षगण, क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी दोपहर 12.30 बजे अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक शहर अध्यक्षगण, क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।



