WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कमलनाथ को आलाकमान ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के दिये निर्देश ?

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद कांग्रेस प्रदेश पद से कमलनाथ का इस्तीफा मांगे जाने की खबर है हालांकि इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी कांग्रेस के ओर से नहीं दी गयी है परंतु राष्ट्रीय स्तर पर सूत्रों के हवाले से जानकारी प्रकाशित हो रही है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े सात बजे दिल्ली में खरगे के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश दिया। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कभी भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
यहाँ बता दें कि कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में करारी हार हुई है कमलनाथ के प्रभाव वाले महाकौशल में ही कांग्रेस की दुर्गती हुई है ।
यहाँ बता दें कि महाकौशल क्षेत्र में कमलनाथ का व्यापक प्रभाव है यहाँ विधानसभा की 38 सीटे है जिसमें से भाजपा को 21 सीटे और कांग्रेस को केवल 17 सीटे प्राप्त हुई है इन 17 में से 07 कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा की है जबकि कांग्रेस को 2018 के विधानसभा चुनाव में महाकौशल से 24 सीटे प्राप्त हुई थी ।

दिग्विजय सिंह भी हुये फेल

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जिन्हें एक वर्ष पहले प्रदेश की लगातार हार रही सीटों को जिताने की जिम्मेदारी दी गयी थी वह प्रदेश की लगातार हार रही सीटो पर जीत दिलाना तो दूर अपने भाई भतीजे और प्रबल समर्थको को भी चुनाव जिताने में सफल नहीं रहे ।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा विधानसभा सीट से हारे। खिलचीपुर विधानसभा सीट से प्रियवत सिंह खींची हार गए। दिग्विजय सिंह के दोस्त और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भिंड जिले की लहर विधानसभा सीट से गोविंद सिंह हार गए। दिग्विजय सिंह के सबसे दमदार समर्थक, इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट से जीतू पटवारी भी नहीं जीत सके। दिग्विजय सिंह के समर्थक कालापीपल विधानसभा से प्रत्याशी कुणाल चौधरी हारे। दिग्विजय सिंह के रिश्तेदार केपी सिंह कक्काजू भी चुनाव नहीं जीत सके। इनके अलावा पुरुषोत्तम डांगी ब्यावरा, बापू सिंह तंवर- राजगढ़, काला महेश मालवीय सारंगपुर, गिरीश भंडारी नरसिंहगढ़ से हार गए हैं। इन लोगों के दिग्विजय सिंह का खास समर्थक माना जाता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!