मण्डला विधानसभा का सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, विषय विशेषज्ञों ने रखे विचार
Mandla 09 April 2025
मंडला यशो:- आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंडला विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में मंडला विधानसभा से सभी सक्रिय सदस्यों ने अपनी सहभागिता इस आयोजन में दर्ज कराई। कार्यालय में प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू कछवाहा एवं उनकी टीम द्वारा कार्यकर्ताओं का स्वागत तिलक वंदन कर अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इस आयोजन मे नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत ने स्वागत उदबोधन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर शरीर रूप में है तो कार्यकर्ता इसकी आत्मा है।
इसके पश्चात जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर डॉ अंबेडकर की जयंती मनाये साथ ही उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस बैठक के प्रमुख विषय भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार पर पूर्व जिलाध्यक्ष बालकिशन खण्डेलवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, वर्ष 1951 में जनसंघ की स्थापना की गयी थी और वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है।
कांग्रेस पार्टी ने बार-बार भारत में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का मजाक बनाया साथ ही भारत के आजादी में इनका योगदान ना के बराबर रहा साथ ही इनके शासनकाल में भारत के अनेक विभाजन हुए। पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन इस विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बनने के बाद मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का दखल एवं प्रतिनिधित्व बढा है भारत की सैन्य शक्ति इस दौरान बढी है केंद्र में भाजपा की सरकार आते ही सर्वप्रथम गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई जिसमें आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास जैसी अनेकों योजनाएं के साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है ।
अंतिम विषय रखते हुए मान. कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि भारत वर्ष में डॉ अंबेडकर जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने कभी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थ बनाने की योजना चलाई एवं डॉ अंबेडकर का योगदान भारत के जनमानस के बीच रखा। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लाल किले की प्राचीर से झाडू हाथ में लेकर यह बताया कि प्रधानमंत्री जनता के सेवक होते हैं ना कि उन पर राज करते वाले कांग्रेस के शासन काल में पाकिस्तान बार-बार भारत को आंख दिखाने की हिमाकत करता था लेकिन जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तबसे पाकिस्तान तो क्या चीन की भी हिम्मत नहीं होती यह नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता का परिणाम है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मान. मोदी जी ने गरीबों का दर्द समझ कर 70 साल से ऊपर के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया। साथ ही किसानों के लिए 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष देकर 11 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात भाजपा के सक्रिय सदस्य अजीत जैन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी। उक्त कार्यक्रम में मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला महामंत्री उमेश ठाकुर, भगवती श्रीधर, नीरज मरकाम मण्डल अध्यक्ष श्रीराम परते, प्रजय जैन, सूर्यकांत जंघेला उपस्थित रहे। मंच संचालन नीरज मरकाम द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त पदमी मण्डल अध्यक्ष ललित लोधी ने किया।




