Fri, 23 Oct 2026 | 03:56:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

आईटीआई छपारा में दीप प्रज्जवलित कर दिया मतदान का संदेश

आईटीआई छपारा में दीप प्रज्जवलित कर दिया मतदान का संदेश
शेयर करें:
      छपारा यशो:- नगर के शासकीय आईटी आई कालेज में स्वीप प्लान 2024 की गतिविधियों के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचन सहभागिता में अभिवृद्धि हेतु नित्य नये कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में ,एक दिया लोकतंत्र के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दीयों को प्रज्जवलित कर मण्डला लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग निर्धारित मतदान की तिथि 19 अप्रैल 2024 उकेरी गई इसके साथ स्लोगन भी उकेरे गये। जिससे एक मनोरम दृश्य तैयार हुआ। कॉलेज प्राचार्य नलिन तिवारी ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल से मां जगतजननी की आराधना का पर्व नवरात्री प्रारम्भ होने जा रही है। भारतीय संस्कृति में दीप प्रज्जवलन का बहुत महत्व है। इससे आसपास का वातावरण शुद्ध व सकारात्मक हो जाता है। दीप हमारी संस्कृति की अलौकिकता का प्रतीक है। जिस प्रकार दीप की ज्योति हमेशा ऊपर की ओर उठी रहती है। उसी प्रकार मानव की वृत्ति भी सदा ऊपर ही उठे, यही दीप प्रज्जवलन का अर्थ है। स्वीप नोडल अधिकारी यश्विन ठाकुर ने कहा कि हमारे षोडश संस्कारों में दीप प्रज्जवलन का अलग महत्व है। आईटी आफिसर संजय उइके ने कहा दीपक हमें अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करके पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का संदेश देता है। नवरात्रि पूर्व सभी मतदाताओं से आवश्यक रूप से मतदान की अपील संस्था परिवार ने की। कॉलेज छात्रा पूर्वी ने कहा कि दीपोत्सव के इस अलौकिक दृश्य को देखकर में अभिभूत हूं। छात्र जतिन ठाकुर ने कहा कि इन दीपकों की ज्योति से मैंने संकल्प लिया है कि स्वजनों को मतदान के लिये प्रेरित करूंगा । दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेन्द्र ठाकुर, सतीश सूर्यवंशी, अमित शर्मा, राजकुमार सोयाम, राकेश तिवारी, हर्ष सोनी, प्रतिभा सोनी, रंजना गुप्ता, शालिनी उइके, मनीषा थापा का विशेष योगदान रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष