धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी के बड़े जैन मंदिर में विराजमान हुई भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की नव प्रतिष्ठित अष्टधातु प्रतिमा

आचार्य श्री समयसागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में जबलपुर पंचकल्याणक के बाद प्रतिमा सिवनी लाई गई; नगर में स्थान–स्थान पर हुई आरती और मंगल आगवानी

 Seoni December 11, 2025

सिवनी  यशो:- 23वें जैन तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ महाप्रभु की नव प्रतिष्ठित अष्टधातु से निर्मित जिन प्रतिमा का बड़े जैन मंदिर, सिवनी में विधिवत विराजमान किया गया। प्रतिमा का प्रतिष्ठापन परम पूज्य वर्तमान पट्टाचार्य श्रीमद आचार्य श्री समयसागर जी मुनिराज के ससंघ मंगल सान्निध्य में जबलपुर दयोदय में आयोजित भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान सम्पन्न हुआ था।

सिवनी बड़ा जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की प्रतिमा का महाअभिषेक
सिवनी: बड़े जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की नव प्रतिष्ठित प्रतिमा

पंचकल्याणक पूर्ण होने के पश्चात भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की खड़गासन मुद्रा की यह अलौकिक एवं मनोज्ञ प्रतिमा सिवनी लाने के लिए विशेष विधि-विधान के साथ विगत दिवस जबलपुर से रवाना की गई।

सिवनी सीमा में मध्यान्ह बेला के दौरान प्रतिमा का शहर आगमन होते ही लुढ़रवाड़ा स्थित गुरुकुल जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा प्रथम आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

इसके बाद गणेश चौक से सकल जैन समाज द्वारा विशाल मंगल आगवानी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शताधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में स्थान–स्थान पर रंगोली चौक सजाकर श्रद्धालुओं ने महाआरती कर श्रीफल, पुष्प आदि उत्कृष्ट द्रव्य अर्पित किए।

🔸 बड़े जैन मंदिर में भव्य आयोजन

बड़े जैन मंदिर पहुँचने पर बड़े बाबा जी की वेदिका के समक्ष प्रथम महाभिषेक, शांति धारा और महाआरती का दिव्य आयोजन किया गया। अभिषेक–पूजन उपरांत भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की प्रतिमा को बड़े बाबा जी की वेदिका में विधिवत विराजित किया गया।

अगले दिन श्री शांति विधान का भव्य आयोजन किया गया तथा यथाविधि त्रिकाल पार्श्वनाथ स्वामी की वेदिका में प्रतिमा को यथास्थान प्रतिष्ठित किया गया।

🟩 उपस्थित प्रमुख श्रद्धालु

प्रतिमा को जबलपुर से सिवनी लाने एवं समूचे व्यवस्था–निर्वहन में निम्न सज्जनों का विशेष सहयोग रहा—

  • सेठ अजित जैन

  • दादा भाई

  • जनरल सचिव श्री पारस जैन

  • सेठ सुनील कुमार

  • कीर्ति जैन

  • जय कुमार जैन अधिवक्ता

  • सुदर्शन बाझल

  • श्रीमंत सेठ प्रदीप कुमार

  • मनोज बाझल

  • आलोक जैन

  • प्रफुल्ल जैन

  • सेठ प्रभात कुमार

  • मनीष जैन

  • शिवभूषण जैन

  • चंदन जैन

  • विपुल जैन

  • मौनी बाझल

  • सोनू जैन वारासिवनी

  • सुशील कौशल

  • संजय (पारस बुक डिपो)

  • समीर जैन

  • सौरभ जैन

  • अन्य अनेक

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/allahabad/on-receipt-of-the-statue-of-lord-parshwanath-active-ivivi

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!