मध्यप्रदेशसिवनी

भाजपा के नव पदाधिकारियों से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : मीना बिसेन

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, जिलाध्यक्ष ने जताया आभार

Seoni 24 October  2025

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची घोषित की है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने सभी नव-नियुक्त भाजपा के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि —

“नव नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को नई शक्ति, नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। यह टीम प्रदेश में भाजपा संगठन को और सशक्त बनाएगी।”

श्रीमती बिसेन ने आगे कहा कि प्रदेश के दायित्ववान पदाधिकारी अपने अनुभव, निष्ठा, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार की लोकहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंत में कहा कि —

“यह संगठनात्मक निर्णय प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना करेगा और संगठन की जड़ें जनसाधारण तक और अधिक मजबूत होंगी। हम सभी प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के इस दूरदर्शी नेतृत्व के लिए कृतज्ञ हैं।

https://www.haribhoomi.com/state-local/madhya-pradesh/hemant-khandelwal-mp-bjp-president-nomination-live-update-635107

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!