मध्यप्रदेशसिवनी
विद्युत भार वृद्धि के नाम हो रही वसूली, शासन को भी लगाया जा रहा है चूना
Seoni 18 February 2025
सिवनी यशो:- बिजली कंपनी विद्युत उपभोक्ताओ ंको परेशान कर रही है । लोड बढ़ाने के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन वसूली की जा रही है । कुछ उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भेजकर लोड बढ़ाने को कहा जा जाता फिर विभाग का एक लाइन मैन पहुँचता है और उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाने के लिये दबाव बनाता है । कंपनी के लाईन मैन का कहना होता है कि गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाएगी, इसलिए लोड बढ़ाना जरूरी है । कुछ उपभोक्ता विभागीय कर्मचारी के तर्को से सहमत होकर लोड बढ़वाने के लिये विद्युत विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाते है, ऐसे उपभोक्ताओं से टेस्ट रिपोर्ट, एग्रीमेंट और अन्य व्यय के नाम पर राशि की जमकर वसूली की जाती है ।
जानकारी के अनुसार सैकड़ो उपभोक्ताओं से विद्युत भार वृद्धि के नाम पर जमकर वसूली की गयी है, और यह प्रक्रिया लगातार जारी है । शहरी क्षेत्र में विद्युत भार वृद्धि की आवश्यक प्रक्रिया टेस्ट रिपोर्ट, एग्रीमेंट, और अन्य खर्च के नाम पर पाँच हजार रूपये उपभेक्ता से लिये जा रहे है । जानकारी के अनुसार पहले मोबाइल पर भार वृद्धि के लिये विद्युत उपभोक्ता के पास मैसेज जाता है । शहर सहायक यंत्री का विश्वास पात्र लाइन मैन उपभोक्ता के पास पहुँचकर बात करता है, बात तय हो जाने के बाद उपभोक्ता को कार्यालय बुलाया जाता है ।
टेस्ट रिपोर्ट या अन्य व्यय के नाम पर राशि का तो बंदरबांट होता ही है एग्रीमेँट के नाम पर जो राशि ली जाती है वह भी शासन के खाते में न जाकर अधिकारियों की जेब में जा रह है, जबकि उपभोक्ता और विद्युत वितरण कंपनी के बीच जो एग्रीमेंट किया जाना चाहिए वह पाँच सौ रूपये के स्टाम्प किया जाना चाहिये । यदि कंपनी एग्रीमेंट के नाम पर राशि ले रही है तो उसे एग्रीमेंट करना चाहिये जो नहीं किया जा रहा है और राजस्व का नुकसान किया जा रहा है और राजस्व का नुकसान कानून अपराध की श्रेणी में आता है ।
जानकारी के अनुसार केवल भार वृद्धि ही नहीं अन्य विद्युत संबंधी मामलों में उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है और उनसे अनैतिक वसूली की जा रही है ।
जानकारी के अनुसार प्रक्रिया के तहत उपभोक्ता बिजली कंपनी के जोन कार्यालय पर लोड बढ़ाने का आवेदन देता है, जिसमें बिजली कनेक्शन घरेलू है या व्यावसायिक इसकी जानकारी देना होती है तथा वर्तमान में कितना लोड है और कितना बढ़ाया जाना है, इसका उल्लेख किया जाता है। इसके लिए उसे घोषणा पत्र जमा करना होता है। राशि बिजली कंपनी के जोन कार्यालय पर जमा की जाती है। उसके बाद बिजली कंपनी की टीम लोड चेक करने उपभोक्ता के घर पर जाती है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोड बढ़ाया जाता है। उपभोक्ताओं ने लोड बढ़ाने के फार्म तक जमा नहीं किए और बिजली कंपनी ने अपने हिसाब से लोगों के यहां लोड बढ़ाने कार्यवाही की है ।
उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ाने की एक निर्धाति प्रक्रिया है जिसका पालन नहीं किया जा रहा है और एग्रीमेंट के नाम पर राशि तो वसूल की जा रही है परंतु यह राशि में अधिकारियों की जेब जा रही है । इसी प्रकार शहर में बदले जा रहे स्मार्टमीटर बदलने वाले उपभोक्ताओं से राशि वसूल रहे है जिसकी अनेक शिकायते आ रही है ।
विद्युत का भार जिन उपभोक्ताओं का बढ़ाना आवश्यक है उनके भार में वृद्धि की जा रही है और आवश्यक प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है । तीन किलोवाट तक के कनेक्शन पर एग्रीमेंट की आवश्यकता नहीं होती है और इसका कोई शुल्क नहीं वसूला जा रहा है कोई लाइन मैन है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी ।
श्री डोडे
सहायक यंत्री सिवनी शहर



