सिवनी की तीन दिवस की यात्रा पूरे जीवन रहेगी याद, मोगली बाल उत्सव का समापन
राज्यस्तरीय मोगली बाल उत्सव का समारोहपूर्वक हुआ समापन
प्रतिभागी बच्चों कहा, पेंच टाइगर रिजर्व- सिवनी की तीन दिवस की यात्रा पूरे जीवन रहेगी याद
Seoni 14 November 24
सिवनी यशो:- 11 से 13 नवम्बर तक पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) में आयोजित हुए राज्यस्तरीय मोगली बाल उत्सव (State Level Mowgli Children’s Festival) में प्रदेश के सभी जिलों के 242 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान छात्र छात्राओं को जंगल सफारी, नेचर टेल, ट्रेजर हंट गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति एवं वन्य प्राणियों के बारे में विस्तृत जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई। बुधवार 13 नवंबर को मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राज्यस्तरीय मोगली बाल उत्सव का समापन हुआ। आयोजित हुए समापन कार्यक्रम में बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले (Barghat MLA Shri Kamal Marskole) ,जनपद अध्यक्ष लोचन सिंह मर्सकोले एवं कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं विभागाधिकारियों की उपस्थिति रही।
मोगली उत्सव के अंतिम दिन सुबह के समय का ग्रुप में शामिल प्रतिभागी विद्यार्थी व मार्गदर्शी शिक्षकों ने जंगल सफारी (jungle safari) का आनंद लिया। कोर एरिया में टुरिया गेट से मोगली मित्रों की जंगल सफारी की शुरुआत हुई। जंगल सफारी के दौरान बच्चों को स्वास्तिक बाघ और लक्ष्मी, एलमार्क बाघिन देखने को मिली। नेचर ट्रेल के लिए बच्चे बफर एरिया में पहुंचे। जबकि ट्रेजर हंट के दौरान शहीद स्मारक दुरिया (Martyr Memorial Duriya) कार्यक्रम हुआ।
बच्चों को जंगल सत्याग्रह के शहीदों के विषय में बताया गया। इसके अतिरिक्त लीड बैंक प्रबंधक द्वारा बच्ची को वित्तीय साक्षरता, साइबर क्राइम के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों के बारे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जैव विविधता बोर्ड ने क्विज प्रतिभागियों को प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए। कार्यक्रम के समापन में बच्चों ने अपने राज्यस्तरीय मोगली उत्सव में सहभागिता के अनुभव साझा करते कहा कि मोगली की धरती पेंच टाइगर रिजर्व की तीन दिवसीय यात्रा उन्हें पूरे जीवन याद रहेगी।






