खेलमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

जेएसपीएल टूर्नामेंट : जैस और बॉयस के बीच खिताबी भिड़ंत आज 

 Seoni 07 June 2025
सिवनी यशो:-  जेएसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन एमसीजी ग्राउंड पर दूधिया रोशनी में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांच से भरपूर इन मैचों में जैस इलेवन और बॉयस ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

पहला सेमीफाइनल: जैस इलेवन बनाम यलगार

पहले सेमीफाइनल में जैस इलेवन का मुकाबला यलगार से हुआ। जैस के कप्तान अरुण यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यलगार ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बनाए। यलगार की ओर से विजय माथुर ने 22 गेंदों पर 30 रन की उम्दा पारी खेली।
जवाब में जैस इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.1 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से ओम ने सिर्फ 13 गेंदों पर 29 रनों की तेज पारी खेली। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मनीष चौरसिया रहे।

दूसरा सेमीफाइनल: बॉयस बनाम जीएससी

दूसरे सेमीफाइनल में बॉयस का सामना जीएससी से हुआ। बॉयस के कप्तान आसिफ पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 160 रन ठोके। बॉयस की ओर से इमरान ने 61 और सानू ने 71 रनों की शानदार पारियां खेलीं।
जीएससी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.1 ओवर में केवल 52 रन पर ऑल आउट हो गई। बॉयस ने यह मुकाबला 108 रन से जीत लिया। बॉयस की ओर से महेंद्र बर्मन ने केवल 2 ओवर में 3 रन देकर 5 विकेट झटके। इस मैच के मैन ऑफ द मैच इमरान रहे।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

आज के दोनों मुकाबलों के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पांडे, कबीर वार्ड के पार्षद संजय भलावी, टूर्नामेंट अध्यक्ष संजय ठाकुर, जोएब भाई और राजा बैटरी रहे। निर्णायक की भूमिका शुभम बघेल, अनिकेत और सुनील सिंह ने निभाई।

फाइनल मुकाबला

जेएसपीएल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 जून, रविवार को शाम 7:30 बजे एमसीजी ग्राउंड में खेला जाएगा। दर्शकों को इस रोमांचक फाइनल का बेसब्री से इंतज़ार है, जिसमें जैस इलेवन और बॉयस खिताबी टकराव में आमने-सामने होंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!