मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बारिश से मकान की दीवार ढही बाल – बाल बचे परिवार के लोग,

   छपारा यशो:- छपारा नगर के गोकुलपुर शिवाजी वार्ड नंबर 15 में बीते 12 जुलाई की शाम से शुरू हुई तेज बारिश से एक कच्चे कवेलू छप्पर वाले मकान की दीवार का बड़ा हिस्सा गिर गया । गनिमत रही की हादसे के समय परिवार के सदस्य अपने घर के सामने वाले मकान में वृद्ध अस्वस्थ महिला को देखने गए हुए थे । बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकान को देखने राजस्व विभाग के पटवारी सहित वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह ठाकुर भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे ।

बारिश से मकान की दीवार ढही बाल - बाल बचे परिवार के लोग, - Seoni News

उक्त मकान की दीवारों की जर्जर हालत देखकर उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह ठाकुर की ओर से उक्त मकान में परिवार को वैकल्पिक रूप से कहीं दूसरी जगह मकान में रहने की सलाह दी गई । वहीं आर्थिक रूप से कमजोर गोकलपुर शिवाजी वार्ड निवासी धृतराष्ट्र बरमैया द्वारा अपने परिवार की ओर से प्रशासन से मकान की मरम्मत कार्य के उचित सहायता की गुहार लगाई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button