क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कार के अंदर बैठकर सट्टा पट्टी लिखने का हो रहा है काम

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय में सट्टा लिखने वाले कार से अपने ग्राहको के पास पहुंचकर सट्टा लिखने का काम कर रहे है । जिससे स्पष्ट हो रहा है कि सट्टे काम बहुत आकर्षक कमाई का साधन बन गया है बेरोजगार युवा शीघ्रता से धन कमाने के लिये इस काम में तेजी से जुड़ रहे है और सटे के माध्यम से शीघ्र धनवान बनने के लिये लगाने वाले भी बड़े बड़े दांव लगा रहे है । मंगलवार को जिला मुख्यालय में डालडा फैक्ट्री रोड में उद्योग आफिस के सामने एक युवक को कार में बैठकर सट्टा पट्टी लिखते हुये कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया ।
जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले में सट्टा एवं जुआ के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही के निर्देश के तहत सट्टा एवं जुआ खिलाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये दिनांक 29/04/2024 को एक आरोपी को डालडा फैक्ट्री रोड पर उद्योग ऑफिस के सामने बिना नंबर की सफेद रंग की फ्रॉनएक्स गाडी में मनीष बघेल पिता राम बघेल सी व्ही रमन वार्ड निवासी मरूती कार मेँ बैठकर सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहा था पुलिस को देखकर सट्टा पट्टी लिखवाने वाले लोग भाग गये कार के अंदर बैठकर सट्टा पट्टी लिखने वाले मनीष बघेल को पकडकर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 एंड्रायड मोबाईल एवं सट्टा पट्टी, कार्बन और पेन और नगदी लगवाडी की रकम 5410/- रूपये मिले जिसे समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्र के जप्त किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह जो सट्टा पट्टी लिखता है उनको खाईबाज अजय उर्फ अज्जु शिववेदी को देता है जिसके बदले में अज्जु शिववेदी आरोपी को कमीशन देता है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक सतीश तिवारी, प्र0आर0 सुन्दर श्याम तिवारी, आर0 विक्रम देशमुख, आर0 प्रतीक बघेल, आर0 राजू भलावी, आर0 मनोज हरिनखेडे की सराहनीय भूमिका रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!