छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेश

 महुआ की पुड़ी, पातालकोट की रसोई, संभागीय मेले में पहली पसंद

“दास्तां खुशियों की”

संभागीय मिलेट फ़ूड फेस्टिवल कृषि मेला जबलपुर में छिंदवाड़ा जिले के श्रीअन्न एवं पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित पातालकोट की रसोई को मिला प्रथम स्थान, छिन्दवाड़ा जिले का बढ़ा मान
Chhindwara 31 March 2025

छिंदवाड़ा यशो:- जहां एक ओर गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छिंदवाड़ा जिले के महुआ के फूलों से बने लड्डू एवं कुकीज़ का जिक्र कर महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की, वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा जिले की ओर से 29 व 30 मार्च 2025 को जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय मिलेट फ़ूड फेस्टिवल सह कृषि मेला में पातालकोट की रसोई की स्वीट डिश महुआ की पूड़ी- रबड़ी, महुआ के लड्डू मेले की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले व्यंजन बने। साथ ही पातालकोट की रसोई को संभागीय स्तर पर प्रथम स्थान भी मिला। प्रथम पुरस्कार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति के हस्ते फाउंडर  पवन श्रीवास्तव को गमछा ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 महुआ की पुड़ी, पातालकोट की रसोई, संभागीय मेले में पहली पसंद - Seoni News

इस अवसर पर पातालकोट की रसोई के फाउंडर  पवन श्रीवास्तव ने संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर श्री के.एस.नेताम एवं उप संचालक कृषि छिंदवाड़ा  जितेंद्र कुमार सिंह सहित कृषि विभाग का धन्यवाद किया । जिनके प्रयासों से इस आयोजन में जिले की ओर से प्रतिनिधित्व एवं सहभागिता का अवसर मिल पाया, जिसके कारण छिंदवाड़ा जिले का मान बढ़ा। इस फेस्टिवल में विभिन्न कृषि उत्पादों के स्टॉल संभाग के सभी जिलों के द्वारा लगाए गए। जिसमें से छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न मिलेट्स उत्पादों, प्राकृतिक/जैविक उत्पादों, कच्ची घानी तेल तथा पातालकोट की रसोई के द्वारा बनाये गये महुआ, ज्वार, रागी के लड्डू, महुआ की पूड़ी-रबड़ी, बरबटी के बड़े, बाजरा की खिचड़ी और संवा की खीर और विभिन्न प्रकार के मिलेट व्यंजनों की धूम पूरे मेले में छाई रही ।

 महुआ की पुड़ी, पातालकोट की रसोई, संभागीय मेले में पहली पसंद - Seoni News

संभागीय मेले का शुभारम्भ जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहणी एवं जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पी.के.मिश्रा ने किया । मिलेट मेले में जबलपुर संभाग के सभी जिलों की खास पहचान और फसल उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए करीब 200 से अधिक विक्रय सह स्टॉल लगाए गए, जिसमें छिंदवाड़ा जिले के उत्पादों के स्टॉल के प्रति लोगों में खासी दिलचस्पी दिखाई दी

प्रधानमंत्री ने छिंदवाड़ा राजाखोह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे महुआ की कुकीज की प्रशंसा की

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button