जनवरी में होगी बाघों की गणना
सिवनी यशो:-विश्व प्रसिद्ध पेंच राष्ट्रीय उद्यान में प्रतिवर्ष अनुसार वर्ष 2024 के लिए बाघों की गणना का कार्य आगामी जनवरी माह में होने की संभावना है। डिप्टी डायरेक्टर पेंच नेशनल पार्क रजनीश सिंह ने बताया कि अभी गणना की तारीख पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन जनवरी माह की 8 तारीख से गणना आरंभ करने का प्रस्ताव आया है। उक्त गणना 13 फरवरी तक प्रोटोकाल के अनुसार होगी। प्रबंधन द्वारा इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई है, वन कर्मियों के साथ स्थानीय तौर पर प्रशिक्षित वालेंटियरों की सेवाएं भी ली जायेगी। गणना पूर्ण होने के बाद प्रबंधन इसकी रिपोर्ट एनटीसीए को भेजेगा। प्रबंधन ने गणना के दौरान जिन वालेंटियरों की सेवा लेनी है उनके प्रशिक्षण का काम आरंभ कर दिया है। एनटीसीए द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार गणना दो भागों में होगी, जहा ं पहले चरण में पेंच पार्क में निवास कर रहे हिरण, सांभर, चीतल, गौा जैसे शाकाहारी जानवारों की गिनती का काम होगा, वहीं दूसरे चरण में शेर, ब्लैक पेंथर एव ं चीतों की गणना की जायेगी। इस कार्य में प्रबध्ंान के पास उपलब्ध चार प्रशिक्षित मादा और नर हाथियों की मदद भी प्रबध्ंान लेगा।



