छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गांव चलो अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ तक पहुंचना है- तिवारी

मुंगवाननी मंडल में गांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के निर्देशानुसार जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न जिला स्तरीय कार्यशाला के पश्चात मंडल स्तरीय कार्यशालाएँ संपन्न हो रही है । इसी श्रंखला में भाजपा मंडल मुंगवानी की मंडल स्तरीय कार्यशाला जैतपुर खुर्द में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा ली गयी उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित पार्टी के जिम्मेदारी पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि लोक चुनावा की दृष्टि से पार्टी के निर्देशानुसार गाँव चलो अभियान प्रारंभ हुआ है अभियान की सफलता के कार्यशालाएँ आयोजित हो रही है इन कार्यशालाओं के माध्यम से पार्टी के द्वारा जो निर्देश दिये गये है वे सभी कार्य हम सभी को मिल कर करना है ।
उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान केंद्र की ओर से दिया गया एक प्रमुख अभियान है। इस अभियान में हमें दिए गए बूथों पर जाना है और वहां रहने वाले मतदाताओं से मिलना है। क्षेत्र के प्रमुख प्रभावी लोगो से संपर्क कर पार्टी के कार्यों से परिचय करवाना है। संगठन के निर्देशानुसार करणी कार्य दिये गये है जिन्हे 9 से 11 फऱवरी तक पूर्ण करना है। 9 फरवरी को 24 घंटे बूथ पर रहकर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव मिशन 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर भाजपा चुनाव जीते ऐसा भाव लेकर हम सब कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से हम सब कार्यंकर्तां बूथ केन्द्र, गांव के प्रत्येक परिवार तक हर कार्यकर्तां को इस अभियान के माध्यम से पहुंचना है। प्रत्येक बूथ पर 61 प्रतिशत वोट का लक्ष्य ही हमारे लिए महत्वपूर्णं है। अपनी विचारधारा वाले लोगों को पार्टीं से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्यं करें,ताकि हमारा बूथ मजबूत और सशक्त हो।
इस अवसर पर आई टी सैल के जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने सरल एप, संगठन एप एवं नमो डाउनलोड करवाये एवं बताया कि गांव चलो अभियान की सारी गतिविधियाँ सरल एप पर डाउनलोड करना अनिवार्य है ।
इस अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, मंडल के अध्यक्ष दिलीप सनोडिया एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button