Seoni 05 March 2025
सिवनी यशो :- चौरसिया समाज सिवनी के तत्वाधान में श्री राम नवमीं के पावन पर्व के अवसर पर 6 अप्रैल रविवार को चौरसिया समाज मंगल भवन राधाकृष्ण नगरी बरघाट नाके के पास सिवनी में हवन, पूजन, महाप्रसाद वितरण के साथ ही सामाजिक भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि 06 अप्रैल रविवार को श्री रामनवमीं पर्व के अवसर पर प्रात: 08.30 बजे कार्य स्थान का उद्घाटन किया जायेगा, इसके बाद 9 बजे शहर के प्रमुख मंदिर पर पूजन अर्चन की जायेगी।
11 बजे श्रीश्री 1008 पूज्य श्री डोमन गुरू बाबा (बरई बाबा) के स्थान पर हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा, इस अवसर पर दोपहर 01 बजे से शाम 5 बजे तक सामाजिक भोज का भी आयोजन रखा गया है। चौरसिया समाज के अध्यक्ष मूलचंद चौरसिया के द्वारा सभी स्वजाति बंधुओं से इस अवसर पर 06 अप्रैल रविवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।



