WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

राम नवमी पर आज हिन्दु उत्सव समिति द्वारा निकाली जायेगी शोभा यात्रा

Chhindwara 05 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- हिन्दु उत्सव समिति छिन्दवाड़ा आप सभी रामभक्तों के साथ आज चैत्र माह की नवमीं तिथि को श्रीरामजन्मोत्सव को ऐतिहासिक महोत्सव के रूप मे मनाने लिये तैयार हैं। मर्यादापुरषोत्तम श्रीराम के जन्म का यह पर्व सनातन संस्कृति मे अपना विशेष महत्व रखता है। रामनवमीं का त्योहार भगवान श्रीरामलला को समर्पित है और इसी दिन शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा के नौंवे रूप आदिशक्ति मॉ सिद्धीदात्री की पूजा भी की जाती है, ऐसे विशेष अवसर पर हिन्दु उत्सव समिति छिन्दवाड़ा आप सभी सनातनी विचारधारा के राम भक्तों एवं माताओं बहनों का आह्वान करती है कि आप सभी इस पावन अवसर पर अपने आराध्य को समर्पित शोभायात्रा मे परिवार सहित शामिल हों।

हिन्दु उत्सव समिति छिन्दवाड़ा द्वारा शहर मे की गई अभूतपूर्व साज सज्जा एवं मनमोहक लाईटिंग इस उत्सव को और अधिक गरिमामयी बना रही हैं। जगत के पालनहार श्रीरामचन्द्रजी की शोभायात्रा का आरंभ शाम 4 बजे श्रीदादाजी धूनीवाले दरबार चारफाटक से प्रारंभ होकर अलका टॉकिज के सामने से होते हुये विशाल रैली के रूप मे पैदल यात्रा मानसरोवर काम्प्लेक्स से फव्वारा चैक होकर श्रीअनगढ़ हनुमान मंदिर के सामने से दशहरा मैदान कार्यक्रम स्थल पहॅुंचेगी।

इसी के साथ शोभायात्रा मे ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न मनमोहक झांकियॉ भी प्रदर्शित की जायेंगी। समापन स्थल पर सुन्दरकांड का पाठ होगा एवं महाआरती तथा प्रसाद वितरण के पश्चात् इस यात्रा का समापन होगा। हिन्दु उत्सव समिति छिन्दवाड़ा आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं-माताओं- बहनों-बेटियों-युवाओं से करबद्ध सादर अनुरोध करता है कि अपनी उपस्थिती से इस एैतिहासिक कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बनाने मे योगदान दें एवं पुण्य अर्जित करें जी। अपने पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम मे उपस्थित होकर हिन्दु उत्सव समिति को अनुग्रहित करें।

धूमधाम से मनाया जायेगा श्रीराम जन्मोत्सव, दोपहर 3 बजे निकलेगी विशाल शोभायात्रा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!