नगर परिषद छपारा द्वारा दो दिवसीय आनंद उत्सव कार्यक्रम संपन्न
नगर परिषद छपारा द्वारा दो दिवसीय आनंद उत्सव कार्यक्रम संपन्न
Seoni January 23, 2026
छपारा यशो:- नगर परिषद छपारा द्वारा मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग के दिशा-निर्देशानुसार
आनंद उत्सव के अंतर्गत 22 एवं 23 जनवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
22 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिताओं में रंगोली, कुर्सी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी
जैसे आयोजन हुए, जिसमें विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

23 जनवरी को बच्चों का नृत्य, शैला नृत्य, लोक संगीत, नाट्य प्रस्तुति
आयोजित की गई। वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती गीता बाल्मीकि,
परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल, उपाध्यक्ष श्री शिवकांत सिंह
सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
उद्देश्य: जनसहभागिता के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना एवं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना।



