धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

ब्राह्मण समाज सिवनी की बड़ी तैयारी: बसंत पंचमी से सम्मान समारोह तक तय हुआ वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर

जिला ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में पूजा, संस्कार, प्रतिभा सम्मान व परिचय सम्मेलन पर सर्वसम्मति

Seoni 17 December 2025

सिवनी यशो:-  जिला ब्राह्मण समाज सिवनी की एक महत्वपूर्ण बैठक गत 13 दिसंबर को आयोजित की गई, जिसमें आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती अरविंदजा दुबे (जिला अध्यक्ष, महिला शाखा) ने की, जबकि संचालन सूर्यकांत चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिला संगठन द्वारा भगवान श्री परशुराम मंदिर में माँ सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा।

इसके पश्चात 6 फरवरी को समाज स्तर पर एक भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें

  • विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,

  • ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार,

  • कर्ण छेदन संस्कार,

  • कक्षा 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों,

  • एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा।
    साथ ही समाजिक समन्वय को सशक्त करने हेतु परिचय सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं महिला शक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित सदस्यों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

आलोक दुबे,

अशोक तिवारी,

जुगल किशोर दुबे,

ताराचंद दुबे,

संदीप दुबे,

राजेन्द्र शर्मा,

राजेन्द्र दुबे,

दिनेश मिश्रा,

श्याम सुंदर पांडे,

अशोक मिश्रा,

देवेंद्र दीक्षित,

श्रीमती दुर्गेश्वरी शर्मा,श्रीमती गीता अवस्थी,श्रीमती मंजू अवस्थी,श्रीमती रश्मि तिवारी,श्रीमती राजेश्वरी दुबे,श्रीमती रीता मिश्रा,श्रीमती पद्मा मिश्रा,श्रीमती हेमलता मिश्रा,श्रीमती शैल दुबे,श्रीमती सरिता मिश्रा,श्रीमती मंजूलता दुबे, श्रीमती आरती मिश्रा,श्रीमती नीतू मिश्रा सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

https://khabarsatta.com/seoni-news/seoni-hathnapur-mungwani-sector-unit-of-district-brahmin-samaj-will-be-formed-important-meeting-on-10th-october/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!