मध्यप्रदेशसिवनी

सैप्टिक टैंक में गिरने से दो मासूम की मौत

Seoni 05 July 2025
सिवनी यशो:- केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खापा में दो जुडवा भाईयों की 5 जुलाई शनिवार शाम 4 बजे अधूरे बने सैप्टिक टैंक के गढ्ढे में गिरने से दुखद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खापा में घर मेंं खेलते-खेलते जुड़वा बच्चों की सेप्टिक टेंक के लिये बने अधूरे गड्ढे में भरे वर्षा के पानी में डूबने से मौत हो गयी । पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्ट मार्टम करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी भेजे दिये ।

थाना प्रभारी शिवशंकर रामटेक्कर ने बताया कि गांव के रामजी झारिया ने अपने घर के पीछे सेप्टिक टेंक का गड्ढा खोदा था, जिसमें शुक्रवार को हुई वर्षा के दौरान चार फिट तक पानी भर गया था।

शनिवार को खेलते-खेलते जुड़वा मासूम प्रबल (5) व प्रभात (5) घर के पीछे इस गड्ढे में गिर गए, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई।

काफी देर तक घर में बच्चों के दिखाई नहीं देने पर स्वजनों ने खोजा तो दोनों के शव सेप्टिक टेंक के गड्ढे में मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button