क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

गांजा की बड़ी खेप ले जाते दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

सिवनी यशोः-  पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता भा.पु.से. के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जी.डी. शर्मा एस.डी.ओ.पी. बरघाट  ललीत गठरे के मार्गदर्शन में थाना कुरई और थाना डुण्डा सिवनी की संयुक्त कार्यवाही दिनांक 22-23/01/2025 की दरम्यानी रात्री विश्वनीय मुखबिर की सूचना पर उडिसा से वाहन कार इको स्पोर्ट क्रमांक ओड14ए3322 पर मादक पदार्थ गांजा को सिवनी लाने की सूचना पर कुरई स्थित वाहन चेकिंग लगाई गई तभी नागपुर तरफ से आ रही वाहन कार इको स्पोर्ट क्रमांक ओड14ए3322 आई जो पुलिस को देखकर वाहन का चालक भागने का प्रयास किया जिसे हमराह स्टाफ गवाहों की मदद से रोका गया कार की ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम धीरेन्द छुआलसिंह पिता शंकर छुआलसिंह उम्र 49 साल निवासी ग्राम गडागुडम जिला खोरधा उडीसा एवं बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार स्वाईन पिता कैलाश चन्द्र स्वाईन उम्र 37 साल निवासी बेगुनिया थाना बेगुनिया जिला खोरधा उडीसा का होना बताये जिनकी और उनके वाहन कार की तलाशी ली गई जो कार के बोनट के अन्दर इंजन के ऊपर मादक पदार्थ गांजा के 12 पेकेट कुल वजनी 20 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती तीन लाख रूपये का मिला जो गांजा मय वाहन कार सहित दोनो आरोपी से जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सराहनीय कार्य – लक्ष्मण सिंह झारिया थाना प्रभारी कुरई, उप निरी अजय कुमार जायसवाल, प्र.आर. श्याम वर्मा, सत्यकुमार इनवाती आरक्षक अविनाश पाण्डेय, बालचंद नगरधने, प्रकाश उइके, यशपाल उइके सभी थाना कुरई, निरीक्षक किशोर वामनकर थाना प्रभारी डूण्डासिवनी, सउनि बालकृष्ण तिलगाम, प्र.आर. शेखर बघेल, योगेश राजपूत आरक्षक विवेक बाथरे, सीताराम जावरे, अंशुमन राजपूत, अखिलेश महोरो सैनिक वकील खान सभी थाना डूण्डासिवनी प्रीतम मार्को जोनल सायबर ऑफि

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button