सिवनी

इलिया यास्बीन को मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला

परिवार और समाज में खुशी का माहौल, न्यू पहल एजूकेशन टीम ने किया स्वागत

Seoni 04 October 2025

सिवनी यशो :- शहर के जाने-माने नागरिक अतहर खान की बेटी इलिया यास्बीन ने कड़ी मेहनत और दीनी माहौल में पढ़ाई के बाद सिवनी मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने में सफलता प्राप्त की है।

इलिया यास्बीन की इस उपलब्धि पर उनके पिता अतहर खान, पूरा परिवार और शहर के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। न्यू पहल एजूकेशन की टीम और शहर के जागरूक नागरिकों ने उनके घर जाकर इस्तकबाल (स्वागत) किया और सफलता की शुभकामनाएँ दी।

शहरवासी और परिवार यह दुआ कर रहे हैं कि इलिया यास्बीन अपने सपनों को पूरा करते हुए एक सक्षम डॉक्टर बनें और समाज के लोगों की सेवा करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!