WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेश

उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर डाँ. खराड़ी दुष्कर्म सहित अनेक आरोपों में गिरफ्तार

भोपाल :- मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में महिला पुलिस थाना में एक महिला की रिपोर्ट के आधार पर उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डाक्टर अभय सिंह खराड़ी को बडबानी पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है । बडबानी महिला थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अभय खराड़ी (Deputy Collector Abhay Kharadi) ने बडवानी में पदस्थी के दौरान उसके साथ डराधमका कर कई बार यौन शोषण (Sexual Exploitation) किया एवं उसे ब्लैकमेेल करता है और उसके विवाह के रिश्तो को तुड़वा देता है तथा चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देता है। आवेदक महिला बडवानी में पदस्थ है और वह आरोपी डाँ. खराड़ी की अधीनस्थ कर्मचारी रही है ।
महिला थाना बड़वानी की प्रभारी अलका मेनिया ने बताया कि एक महिला शासकीय कर्मचारी (government employee) द्वारा की गई शिकायत पर डाँ. खराडी की गिरफ्तारी (arrest) की गयी है । इस मामले में डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी को भोपाल से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे वहां मीटिंग अटेंड करने गए थे। वह फिलहाल उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर खरारी को आज कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल बड़वानी भेज दिया गया।

अपनी विवाहिता पत्नी के साथ भी बेहतर संबध नहीं

बताया गया है कि पीडित महिला ने 29 अप्रैल को शिकायत की थी की 2016 में जब डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी बड़वानी के एसडीएम थे तब, उनकी पत्नी को उन दोनों के संबंधों पर शक था। इसलिए उन्होंने शासकीय कर्मचारी के परिवार से विवाद किया था। डॉ खरारी के उसकी पत्नी से भी संबंध ठीक नहीं थे और आए दिन सड़क पर विवाद होते थे। पत्नी ने भी कई बार प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए डॉक्टर खराड़ी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया था। दोनों फिलहाल अलग रहते हैं और डॉक्टर खरारी अपनी पत्नी को भरण पोषण का भत्ता देता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!