Mon, 19 Oct 2026 | 07:48:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद

“सक्षम संवाद – भविष्य की ओर” कार्यक्रम में डीएसपी कल्याणी बरखड़े ने बच्चों को दिया प्रेरक मार्गदर्शन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 01, 2025 11:15 pm / Post views : 290

“सक्षम संवाद – भविष्य की ओर” कार्यक्रम में डीएसपी कल्याणी बरखड़े ने बच्चों को दिया प्रेरक मार्गदर्शन
शेयर करें:

Chhindwara 01 December 2025

छिंदवाड़ा / हर्रई — एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, हर्रई

हर्रई  यशो:-  जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड हर्रई स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत “सक्षम संवाद – भविष्य की ओर” विशेष संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्रीमती कल्याणी बरखड़े उपस्थित रहीं।

अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे

कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने भविष्य, करियर विकल्प, अध्ययन विषय चयन और पुलिस सेवा से जुड़ी जिज्ञासाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका डीएसपी महोदया ने सरल, प्रेरणादायक और अपने वास्तविक जीवन के अनुभवों के आधार पर विस्तृत उत्तर दिया।

लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया

उन्होंने बच्चों को कठिन परिस्थितियों से न घबराने, आत्मविश्वास बनाए रखने और निरंतर प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा कानून, साइबर क्राइम की रोकथाम, मानव अधिकार और संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया।
“जिंदगी में लक्ष्य तय करें, प्रयास करते रहें, और परिस्थितियों को बाधा नहीं, अवसर समझें।” — डीएसपी कल्याणी बरखड़े
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों की उड़ान कार्ड” भी तैयार किए, जिनमें उन्होंने अपने भविष्य के सपनों, करियर लक्ष्यों और समाज सेवा के भाव को अभिव्यक्त किया। डीएसपी मैडम ने इन कार्ड्स को ध्यानपूर्वक देखा, सराहा और प्रत्येक कार्ड पर हस्ताक्षर कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने पुलिस सेवा से जुड़ी चुनौतियों, प्रेरणा स्रोत, पढ़ाई के विषय और वर्दी पहनने के अनुभव से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका डीएसपी महोदया ने अत्यंत सहजता और जीवंत उदाहरणों के साथ समाधान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार प्रशंसा पत्र और स्वनिर्मित आकर्षक चित्रकला भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने बताया कि- सक्षम कार्यक्रम ने उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सोच में सकारात्मक बदलाव लाया है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे — विद्यालय प्राचार्य धर्मराज यादव, सक्षम कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री धारा बुतानी, सभी शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं। रिपोर्टर - हर्रई  से मंजू तिवारी https://www.sakshamlife.com/ask-questions

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें