Fri, 23 Oct 2026 | 01:31:47 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

समारोहपूर्वक आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 15, 2025 11:49 pm / Post views : 506

समारोहपूर्वक आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम
शेयर करें:

सिवनी / जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत को किया नमन

Seoni 15, November 2025

सिवनी यशो:- जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मिशन स्कूल ग्राउंड में जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे।

[caption id="attachment_37537" align="alignleft" width="300"]शन स्कूल ग्राउंड सिवनी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्र सिवनी में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम[/caption]

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जनपद अध्यक्ष कुरई लोचन सिंह मर्सकोले, कलेक्टर शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत, जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनजातीय समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक राकेश पाल, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक शशि ठाकुर, आलोक दुबे, घूर सिंह सलाम, ढालसिंह मर्सकोले, अशोक तेकाम, तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग लालीराम मीणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

भगवान बिरसा मुंडा और जननायकों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता और भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय जननायकों के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया गया।
इसके बाद शासन के निर्देशानुसार सभी उपस्थितजन ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

[caption id="attachment_37535" align="alignright" width="300"]शन स्कूल ग्राउंड सिवनी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्र सिवनी में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम[/caption]

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का उद्बोधन

सांसद श्री कुलस्ते ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, त्याग और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरक गाथा से सभी को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि—

  • बिरसा मुंडा ने अत्याचार और शोषण के विरुद्ध संगठित आंदोलन चलाया।

  • केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही हैं।

  • जनजातीय जननायकों के स्मारकों का निर्माण और

  • उन्हें पाठ्यक्रम में शामिल करना,

  • उनकी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया।

विधायकों ने भी साझा किए विचार

विधायक बरघाट कमल मर्सकोले और विधायक सिवनी दिनेश राय ने अपने उद्बोधन में बिरसा मुंडा के संघर्ष, आजादी में उनके योगदान और

जनजातीय समाज के उत्थान में उनकी प्रेरक भूमिका को याद किया।

उन्होंने कहा कि -

सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनहित योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

सिवनी के जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वर्चुअल माध्यम),

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा और सुना गया।

नृत्य-नाटिका और प्रदर्शनी ने आकर्षित किया ध्यान

स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी और

जनजातीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए,

जिनमें लोगों ने रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की।

हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा जनजातीय कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।

https://www.amarujala.com/video/chhattisgarh/kabirdham/video-tribal-pride-day-was-organised-on-the-birth-anniversary-of-birsa-munda-2025-11-15

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष