मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत हुआ बालिकाओं वाले परिवार का सम्मान समारोह कार्यक्रम
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में सिवनी विकासखंड महिला एवं बाल विकास परियोजना अंतर्गत एक बालिका जन्म पर परिवार नियोजन अपनाने वाले और दो बालिका जन्म पर परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण भलावी,जनपद अध्यक्ष सिवनी,शेर सिंह उइके, क्रेश उईके जनपद सदस्य,पार्षद श्रीमती रामकुमारी बरमैया उपस्थित रहें,कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाएं की जानकारी दी गई। विधि अधिकारी अमित धकेता द्वारा पॉक्सो एक्ट,लैंगिंग समानता और गुड टच बेड टच की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एकल और दो बालिका वाले माताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथि उद्बोधन में बेटियों के महत्व और उनके सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों को रेखांकित किया गया, प्रश्न मंच का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ और स्वल्पाहार उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।



