WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज की यात्रा में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहेंगे शामिल

सिवनी यशो:- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने सोमवार 11 सितंबर को सिवनी नगर मे आएंगे । यह यात्रा क नगर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण (रोड शो) करेगी। केंद्रीय खेल, युवा मामले एवं सूचना प्रसारण मंत्री श्री ठाकुर इस दौरान सिवनी नगर के साथ ही बरघाट में भी सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा के संभागीय संयोजक सांसद उदय प्रताप सिंह एवं सहसंयोजक अभिलाष पांडे भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इस आशय की जानकारी सिवनी जिले के जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक श्री अजय डागोरिया द्वारा दी गई है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं से इस जन आशीर्वाद यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए जुटने का आवाहन किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!