छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बैनगंगा नदी तट पर होंगे विभिन्न आयोजन

नदी तट के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी विशाल भंडारा से लेकर दीपदान किया जाएगा

छपारा यशो:- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वैनगंगा नदी के तट पर विभिन्न आयोजन किया जाना है।
जहां हर वर्ष की तरह विशाल चुनरी यात्रा निकली जाएगी और शाम 6:00 बजे के आसपास मां बैनगंगा को यह चुनरी समर्पित की जाएगी, इसके साथ ही बैनगंगा नदी तट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर गोल्डन टेंपल में दीपदान के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, वही नदी तट स्थित मैदान में विशाल मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। पतित पावन मां बैनगंगा जोकि जिले की एक प्रकार से जीवन धारा है इसके प्रमुख तटों में यूं तो साल भर समय समय पर धार्मिक आयोजन होते ही रहते हैं, किंतु कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला मेला, चुनरी यात्रा, दीपदान महोत्सव विगत दस पन्द्रह वर्षो में काफी प्रसिद्ध हो गया है जिसमें नगर के साथ-साथ बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग इसमें शामिल होने आते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button