बरघाट यशो:- 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस समारोह के अवसर पर 9 अगस्त को जावरकाठी रोड आदिवासी मंगल भवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया गया है कि आदिवासी समाज अधिकारी, कर्मचारी एकता समिति बरघाट, युवा आदिवासी समाज, मिशन मध्य भारत एवं सर्व आदिवासी समाज संगठन,व महिला मंडल के द्वारा 9 अगस्त सुबह 11:00 बजे बड़ा देव पूजन ,दोपहर 12:00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं दोपहर 12:00 बजे सामाजिक चिंतन पर चर्चा किया जाएगा
समिति ने समस्त सगा समाज मातृशक्ति, पितृ शक्ति, वरिष्ठ बुद्धिजीवी, कर्मचारी, समाजसेवी ,जनप्रतिनिधि एवं समस्त आदिवासी सामाजिक संगठन को सादर आमंत्रित कर इस विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति की अपील की है।



