WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

विक्रम देव सरयाम ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से आबकारी उप निरीक्षक के पद पर हुआ चयन, 

Chhindwara 20 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के छोटे से गांव गोविंदपुर के निवासी और एक कृषक परिवार में कृषक देवराम सरयाम एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 25 से पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रही श्रीमती रामप्यारी सरयाम के पुत्र विक्रम देव सरयाम जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से आबकारी उप निरीक्षक बैच- 2022 के पद पर चयन होकर अपने लक्ष्य को हासिल कर परिवार, समाज एवं जिले का नाम रोशन किया। 
  विक्रम देव की शुरुआती शिक्षा दीक्षा अपने गांव गोविंदपुर के ही शासकीय विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने आगे के अध्ययन के लिए छिंदवाड़ा में छात्रावास (हॉस्टल) में रहकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखी, जहां उन्होंने अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने अध्ययन और अध्यापन को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि उसी के परिणाम स्वरूप मैंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तीसरे प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। जिसका श्रेय उन्होंने अपने माता, पिता, गुरुजनों एवं मित्रो को दिया जो उन्हे हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयन होने पर उनको उनके परिजनों, स्वजनों, मित्रोंजनों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!