छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पटवारी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान

पटवारी महेंद्र मंडराह रामाकोना कार्यालय समय पर नहीं पहुँचते

Chhindwara 10 March 2025
छिंदवाड़ा (सौंसर) यशो:- विकासखंड सौंसर के ग्राम रामाकोना में पटवारी महेंद्र मंडराह की लापरवाही दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आए दिनों पैसे मांग की पटवारी महेंद्र मंडराह कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की पटवारी तानाशाही एंव दबंगाई एंव अभद्रता करता है। पटवारी की शिकायतें बढ़ रही है वरिष्ठ अधिकारी को हमें पैसे देने पड़ते ऐसा पटवारी कह रहा है।

खसरा नक्शा,सिमांकन के लिए 3 हजार रुपए लगते है,की बात सामने आ रही है जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रोशन कापसे ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की है एवं उक्त विषय की जांच करने हेतु कलेक्टर अजय देव शर्मा से अनुरोध किया है इस हेतु ग्रामीणों की मांग है कि पटवारी की मानसिक स्थिति की जांच की जाए, एंव तत्काल रूप से पटवारी को सस्पेंड किया जाए एवं जिम्मेदार पटवारी रामाकोना में लाया जाए।

314 करोड़ में बिकी छिंदवाड़ा-पांढर्ऩा की शराब दुकानें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button