
Seoni, 23 July 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आज बुधवार को ग्राम दिघौरी स्थित स्फटिक शिवलिंग मंदिर पहुंचे और आगामी श्रावण सोमवार के भंडारे हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया ।
यह मंदिर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित किया गया था, जिसमें विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग स्थापित है।
विधायक मुनमुन ने मंदिर में देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आगामी 28 जुलाई को तृतीय श्रावण सोमवार के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
यह भी पढ़ें:-<विधायक मुनमुन ने सत्संग में की सहभागिता, जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं/p>
28 जुलाई को कांवड़ यात्रा पहुंचने पर यहां भंडारा उनकी ओर से आयोजित किया गया है, जिसमें लगभग 20,000 कांवड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के लिए भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मातृधाम कातलबोड़ी में भी होगी व्यवस्था
विधायक ने जानकारी दी कि 27 जुलाई की संध्या को मातृधाम कातलबोड़ी मंदिर प्रांगण में भी करीब 10,000 श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
वैनगंगा उद्गम स्थल से प्रारंभ होगी पवित्र कांवड़ यात्रा
हर वर्ष की तरह इस बार भी पवित्र कांवड़ यात्रा 27 जुलाई (रविवार) को प्रातः 9 बजे मुंडारा धाम (वैनगंगा नदी उद्गम स्थल) से प्रारंभ होगी।
यह यात्रा छीतापार, गोंडेगांव, कलबोड़ी, गोपालगंज, बड़कुमारी, मोहगांव होते हुए मातृधाम कातलबोड़ी पहुंचेगी और वहाँ से 28 जुलाई की सुबह 7 बजे यात्रा गुरुधाम दिघौरी के लिए प्रस्थान करेगी। रास्ते में करहैया, जैतपुरकला, खैरी, भाटीवाड़ा, मुंगवानी, सापा पार व चौड़ा गांव आते हैं।
ग्राम दिघौरी पहुंचकर कांवड़ यात्री पवित्र स्फटिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।
इस संपूर्ण यात्रा में विधायक दिनेश राय मुनमुन स्वयं पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के साथ शामिल रहेंगे।

मुख्य बिंदु (Highlights)
-
स्थान: ब्रह्मलीन शंकराचार्य द्वारा स्थापित दिघौरी मंदिर
-
तारीख: 28 जुलाई को श्रावण सोमवार
-
भंडारा: 20,000 श्रद्धालुओं के लिए भोजन
-
कांवड़ यात्रा: मुंडारा धाम से दिघौरी मंदिर तक
-
विधायक की सहभागिता: पूरे मार्ग में मौजूदगी




