देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है नशा: विवेक साहू
रामाकोना में सामूहिक विवाह, सांसद ने कांधे पर डोली उठाकर किया विदा, नव युगलों को दिया आशीर्वाद
Chhindwara 11 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- व्यसन मुक्ति अभियान से लाखों लोगों का परिवार सुरक्षित हुआ है, आज देश में नशामुक्ति की सख्त जरूरत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे है, लेकिन इस प्रगति में नशा एक बाधा के रूप में काम कर रहा है। महात्यागी पूज्यनीय बाबा जुमदेव जी के प्रयासों से जारी व्यसनमुक्ति अभियान इस बाधा को दूर करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए हैं।
वे रामाकोना में आयोजित परमात्मा एक आनन्द धाम 3 सवरनी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधिता कर रहे थे। यहां 104 वीं जयंती पर महात्यागी बाबा जुमदेव जी व्यसनमुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। सांसद श्री साहू ने सर्वप्रथम महात्यागी बाबा जुमदेव जी महाराज को नमन करते हुए उनके आदर्शो की याद करते हुए लोगों को उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं उन्होंने इस आयोजन को सद्भाव, सेवा और संस्कार की भावना को सशक्त करने वाला बताया।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
व्यसनमुक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, युवा नेता राहुल मोहोड, मोरेश्वर मर्सकोले, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के जि़ला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे, नामदेव पाल, सरपंच श्रीमती कोकीलताई चौधरी,लक्ष्मण राव मेहर, आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर तांडेकर,दिलीप सांदेकर, संकेत चफाले, राजेश्वपाल,रूपेश भूले,महेश खोड़के,शुभम पाल सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।



