सिवनीहेल्थ

कामता में फैला उल्टी दस्त का प्रकोप, दो की मौत

  1. कान्हीवाड़ा के समीपवर्ती ग्राम कामता में दूषित जल के उपयोग करने से आधे से अधिक ग्राम में लोग उल्टी दस्त से ग्रसित हो रहे हैं औऱ यंहां वँहा इलाज के लिए दौड़ लगा रहे है बताया गया है कि पीड़ित गांव वालों में से कुछ एक कि मृत्यु भी होना बताया जा रहा है ।

पंचायत के जिम्मेदार कर्णधारों की लापरवाही से इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होना बताया गया है।
बीमारी फैलने की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य का विभाग का अमला आज चिकित्सा व्यवस्था एवं जांच पड़ताल में लगा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार पानी की टंकी में दो फुट कीचड़ एवं कीड़े निकले इसी दूषित पानी की सप्लाई पिछले कई दिनों से हर घर में हो रही थी।

 गांव में डायरिया फैलने से एक महिला एवं एक बच्ची की मौत हो गई अनेक लोग बीमार है।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!