मध्यप्रदेशसिवनी

जल समस्या निवारण तक बंद कराये गये वाशिंग सेंटर

Seoni 25 April 2025
सिवनी यशो :-मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र के टू-व्हीलर/फोर व्हीलर वाशिंग सेन्टर का चिन्हांकन कर 11 वाशिंग सेंटर को बंद कराने की कार्यवाही की गई है। सिवनी नगरीय क्षेत्र में जल समस्या निराकरण के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिवनी म.प्र. के पत्र क्रमांक 2805/एस. डब्लू/2025 सिवनी दिनांक 15/04/2025 द्वारा जारी धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 के प्रतिबंधात्मक आदेशानुसार उक्त कार्यवाही की गई हैं।

जल संकट निवारण तक उक्त दुकान को बंद कराया गया है-

शानू पिता रामकुमार यादव (कबीर वार्ड), धनंजय पिता ज्ञानेश्वर यादव (सी0व्ही0 रमन वार्ड), राहुल पिता नरेश साहू (रानी दुर्गावती वार्ड),मुसफिर पिता शफीक खान (संजय वार्ड),अमन पिता स्व. रामकुमार ठाकुर (कबीर वार्ड), शेख तबरेज पिता शेख रफीक (अकबर वार्ड),सुजुकी ऐजन्सी सिवनी (म0ल0बा0 वार्ड), होन्डा ऐजन्सी सिवनी (म0ल0बा0 वार्ड),अर्पित टीविएस ऐजन्सी सिवनी (म0ल0बा0 वार्ड),शकील पिता मुबीर अहमद (भगतसिंह वार्ड)एवं शानू पिता महेश गहलोद (कबीर वार्ड) के वाशिंग सेंटर को बंद कराने की कार्यवाही की गई हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!