कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान कर पूरे देश के साथ अन्याय किया है – कृष्णा गौर
भाजपा अनुसूचित जाति संंगोष्ठी का जिला भाजपा भाजपा कार्यालय में आयोजन संपन्न
Seoni 25 April 2025
सिवनी यशो: – भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर जी के व्यतित्व, कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान को लेकर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता म. प्र. शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्वनी परांजपे एवं पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा संगोष्ठी भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई । अतिथियों ने सर्व प्रथम भारतमाता संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर जी,पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का विधिवत आरंभ किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये दो मिनिट का मौन धारण कर ईश्वर से कामना की गयी ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सपने को साकार करने के संकल्प के साथ कार्य किया है और आज देश में उसके बेहतर परिणाम देख रहे । अनुसूचित जाति वर्ग के लिये जो आरक्षण है वह अब कागजो में नहीं उनके चेहरे पर मुस्कार के रूप में दिखने लगी है । बाबा साहेब के आदर्शो और बाबा साहेब के सम्मान देश का गौरव बढ़ेगा । पूर्व की कांग्रेस सरकार इस बात की चिंता करती तो आज देश की तस्वीर कुछ और होती परंतु कांग्रेस ने केवल एक परिवार का गुणगान कर देश का बंटाढार करने का पाप किया है ।
आयोजित संगोष्ठी की मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का मूल उद्देश बाबा साहेब के विचारों को सामज के बीच व्यापाक रूप से पहुँचना है । बाबा साहब ने दलितों और वंचितों के सम्मान के लिए हमेशा काम किया है। डां. अंबेडकर देश की अमूल्य रत्न थे उनकी प्रतिभा और ज्ञान के आलोक भारत आज भी आलोकित हो रहा है परंतु कांग्रेस सरकार ने उस प्रतिभा का अपमान कर देश के साथ अन्याय किया । कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर घडिय़ाली आसू बहाने का काम किया । कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब का अपमान किया है। संसद में भी बाबा साहब के नाम पर कांग्रेस घडिय़ाली आंसू बहाती हैं। कांग्रेस के बार बार अपमान से आहत बाबा साहेब ने स्वयं कहा था कि जहाँ प्रतिभा का सम्मान नहीं होता वह मै नहीं रह सकता और उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी । बाबा साहब ने भारत में रहने वाले हर वर्ग के लिए काम किया है। बाबा साहब समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे परंतु देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कारण हिंदू कोड बिल लागू नहीं होने दिया । नेहरू के कारण बाबा साहब ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा । बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। बाबा साहब के नाम से पंच तीर्थों के निर्माण का काम भाजपा की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में किया है। आज महू नागपुर लंदन दिल्ली और मुंबई को पंच तीर्थ से पहचान मिली है। कांग्रेस ने दिल्ली में बाबा साहब की अंत्येष्टि के लिए स्थान तक नहीं दिया ।
संगोष्ठी में भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्वनी परांजपे ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब की जो प्रतिभा थी उस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह लंदन की जिस यूनिवर्सिटी में वहाँ के 100 वर्ष पूरे होने पर 100 प्रतिभावान विद्यार्थियों की सूची बनी जिसमें बाबा साहब का नाम सबसे ऊपर रखा गया । वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर को संविधान सभा का प्रमुख नहीं बनने दिया। बाबा साहब का दिया संविधान कांग्रेस ने 90 से अधिक बार बदला है । श्रीमती परांजपे ने कहा कि बाबा साहब ने हमें जो संविधान दिया है उसमें नारी के सम्मान को प्रमुखता दी गयी है आज संपूर्ण नारी समाज को समानता का अधिकार है
पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब का हमेशा से सम्मान करती रही हैं। कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम का उपयोग किया कांग्रेस ने बाबा साहब का सम्मान कभी नहीं किया । देश और दुनिया में सम्मान बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है।
संगोष्ठी का संचालन अनुसुचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर ने किया । संगोष्ठी में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कीरत सिंह बघेल, पूर्व विधायक नरेश दिवासकर भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया एवं जयदीप सिंह चौहान भाजपा के पदाधिकारी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।







