WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

महाराणा प्रताप वार्ड के कई घरों में घुसा पानी, निवासरत पार्षदों भी फजीहत में 

प्रशासन की लापरवाही के चलते , एक दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी हालात जस के तस, महाराणा प्रताप और हाईवे कॉलोनी के लोग रात भर खाली करते रहे घरों का पानी  

महाराणा प्रताप वार्ड के कई घरों में घुसा पानी, निवासरत पार्षदों भी फजीहत में  - Seoni News

प्रदीप श्रीवास्तव  छपारा यशो:-  हर साल बारिश के मौसम में छपारा नगर परिषद के महाराणा प्रताप वार्ड के महाराणा कॉलोनी और हाईवे कॉलोनी में मानसूनी पानी आफत बनकर आता है. इस बार यह आफत की बारिश रविवार देर शाम को हुई जिससे महाराणा प्रताप और हाईवे कॉलोनी के सैकड़ो मकान में पानी घुस गया जिसे खाली करने के लिए लोग रात भर सो नहीं पाए और अपने घरों में घुसा पानी खाली करते रहे पानी घुस जाने से घर में रखी दैनिक उपयोग की सामग्री खाने पीने का सामान सब कुछ बर्बाद हो गया।  यह हालत महाराणा प्रताप और हाईवे कॉलोनी के एक दशक से अधिक समय से बने हुए हैं,  लेकिन इस समस्या से निजात पाने के लिए ना तो ग्राम पंचायत और अब नगर परिषद बनी छपारा ने भी अब तक कोई ठोस उपाय नहीं ढूंढा है ।  जिससे इस तरह के हालात हर साल मानसून की बारिश में यहां बनते हैं. जिससे वहां रह रहे लोगों को परेशानियों और दहशत का सामना करना पड़ता है. जब घरों में पानी घुस जाता है तब स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी तमाशा बीन बनकर देखते रहते हैं ।   इस समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए यदि किए होते तो  इस तरह के हालात देखने को नहीं मिलते।
महाराणा प्रताप वार्ड के कई घरों में घुसा पानी, निवासरत पार्षदों भी फजीहत में  - Seoni News
    वही स्थानीय लोगों की माने तो यह जो बारिश का पानी है वह फोर लाइन सड़क बनने के बाद जंगल और नालों के पानी को रिहाईशी क्षेत्र की ओर डायवर्ट कर दिया गया. और लगभग दस वर्ष से खेतो से होते हुए रियासी इलाकों मे पानीं घुस रहा है । इस संबंध में नगर परिषद द्वारा कार्य योजना बना कर रिटार्निग वॉल और नाली बनाने को लेकर बात कही गई थी किंतु राष्ट्रीय राज्यमार्ग के अधिकारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र नही देने से उक्त कार्य की शुरुआत नही हो पाई। जिसको लेकर एक सप्ताह पहले नगर के मीडिया कर्मियों के द्वारा सिवनी की नवागत कलेक्टर संस्कृति जैन की इस विषय में अवगत कराया गया था ।  जिसके बाद उन्होंने भी मौके का जायजा लिया था, लेकिन इसके ठीक चार दिन बाद मानसून की जब तेज बारिश हुई तो छपारा के नगर महाराणा प्रताप कॉलोनी और हाईवे कॉलोनी जल मग्न हो गई .स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कलेक्टर को दी है. साथ ही उन्होंने घरों में घुसे पानी का वीडियो भी बनाकर कलेक्टर को भेजा है ।  देखने वाली बात यह होगी कि एक दशक से अधिक समय से परेशान लोगों को क्या कलेक्टर संस्कृति जैन ठोस कदम उठाकर निजात दिला पाएंगे।

नगर परिषद अध्यक्ष ने और पार्षदों ने हालात का लिया जायजा :- 

महाराणा प्रताप और हाईवे कॉलोनी में मानसून की डेढ़ से 2 घंटे की बारिश में घरों में पानी घुसा तो नगर परिषद की अध्यक्ष निशा पटेल और पार्षद विशाल सिंह ठाकुर धर्मेंद्र जैन भी पहुंचे वहीं इस वार्ड में प्रीति सुरजीत सिंह पार्षद रहती हैं उनके घर में भी करीब 4 फीट पानी घुस गया जिसका भी वार्ड सहित निरीक्षण किया है और उन्होंने कहा है कि इस मामले को लेकर अब ठोस कदम उठाए जाएंगे । 

बाढ़ आपदा के बजट का सही स्थान में नहीं हुआ उपयोग 

महाराणा प्रताप वार्ड के कई घरों में घुसा पानी, निवासरत पार्षदों भी फजीहत में  - Seoni News

 सरकार द्वारा नगर परिषद को मानसूनी बारिश और बाढ़ आपदा के लिए डेढ़ साल पहले जो बजट दिया गया था. नगर परिषद को उसे बजट के माध्यम से जिन इलाकों में जल भराव की स्थिति बनती है । वहां निर्माण कार्य और सुधार कार्य किए जाने हैं जिसको लेकर नगर परिषद में इस बजट का सही उपयोग नहीं किया है । जिन इलाकों में जल भराव की स्थिति बनती है उन इलाकों में कहीं पर भी बाढ़ आपदा बजट की राशि से काम नहीं किए गए. उन इलाकों में नाली और रिटर्निंग वाल बना दी गई । जहां उतनी आवश्यकता नहीं थी. जितनी आवश्यकता हाईवे और महाराणा प्रताप कॉलोनी क्षेत्र में घुस रहे रहे पानी को रोकने के लिए इस बजट को खर्च किया जा सकता था. लेकिन नगर परिषद में बैठे जिम्मेदारों के द्वारा भी उसे बजट के निर्माण कार्यों को उसे स्थान में खर्च किया गया है । जहां इस तरह के हालात नहीं है फिलहाल जिम्मेदारों को सोचना चाहिए कि पिछले एक दशक से अधिक समय से इस तरह के हालात बने हैं । लोगों के घरों में पानी घुस रहा है इसको रोकने के लिए क्या ठोस प्रयास किया जा सकते हैं इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!