
विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी पांचवी सूची मंगलवार को ही जारी करना था परंतु देर रात तक चली बैठक में सभी 94 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई सूत्र बताते हैं कि 70 नाम पर आम सहमति बन गई है संभावत: सूची आज बुधवार को जारी हो सकती है अन्यथा यह सूची 20 अक्टूबर की बैठक के बाद ही जारी होगी।
पांचवी और लगभग माना जा रहा है की अंतिम सूची होगी जिसे भारतीय जनता पार्टी 20 अक्टूबर को जारी कर सकती है सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को रखी गई है और इसी बैठक के पश्चात यह सूची जारी हो सकती है यहां बता दे की भारतीय जनता पार्टी अपनी चार सूची जारी कर चुकी है जिसमें कुल 136 नाम घोषित हुए है। 94 नाम अभी भी घोषित होना बाकी है इस सूची का राजनीतिक लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।
यहां यह उल्लेखनीय है कि जिले की केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम अभी तक घोषित नहीं हुए है। दुलारी विधानसभा के कार्यकर्ता जय संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि वर्तमान विधायक राकेश पाल का नाम ही इस विधानसभा से घोषित होगा बीते दिवस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी हैं कार्यकर्ता पूरी तरह विश्वास से भरे हुए हैं।





