मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

युवा बेरोजगारों के लिये सुनहरा अवसर, उद्योग प्रारंभ करने की पूर्ण जानकारी पर कार्यशाला

जिले में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य प्रगति को बढावा देने के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 06 मई को

Seoni 22 April 2025
सिवनी यशो:- महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि प्रदेश के समस्त जिलो में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में उद्योगों को बढावा देने के लिये सिवनी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। है।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्यशाला में उद्योगों के विस्तार एवं विभागीय नीतियों, नियमों तथा RAMP योजना एवं स्टार्टअप योजना के व्यापक प्रचार सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग द्वारा जारी नवीन नीतियों/नियमों योजनाओं तथा भारत सरकार की RAMP योजना का प्रदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न स्तरीय कार्यक्रमों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किये जाने तथा उनके क्रियान्वयन संबंधी प्रक्रियाओं की संपूर्ण जानकारी उद्यमियों को प्रदान करने हेतु दिनांक 06 मई 2025 को प्रात: 11 बजे से एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन आर्शीवाद पैलेश जबलपुर रोड सिवनी में किया किया जा रहा है।

उक्त कार्यशाला में शिक्षित बेरोजबार युवक युवतियों को रेम्प एवं स्टार्टअप योजना के संबंध में विस्तार से अवगत कराया जावेगा तथा सिवनी जिले में और अधिक से अधिक औद्योगिक करण के के संबंध में विस्तार के बताया जावेगा आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर पर उदयोगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए संपूर्ण भारतवर्ष में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। है। उसी तारतम्य में सिवनी में भी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, ताकिं उद्योगो को गति मिल सके। आयोजित कार्यशाला में नामाकिंत मास्टर ट्रेनर द्वारा रेम्प एवं स्र्टाटअप योजना एवं एसएमएई विभाग में संचालित मध्य प्रदेश विकास नीति 2025 एवं स्टार्टअप नीति 2025 एवं भूमि आवंटन नियम 2025 का भी प्रस्तुतिकरण किया जावेगा।

आयोजित कार्यशाला एवं प्रशिक्षण में ईओडीवी के संदर्भ में उदयोगों के संचालन में आ रही समस्याओं को जानना एवं चिन्हित विशिष्ट उत्पादों के संबंध में अवगत कराना एवं जीआई टैगिंग करने के लिए समुचित करना कार्यक्रम मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम एवं RAMP योजनांतर्गत विशषज्ञों द्वारा किया जावेगा। एमएसएमई विकास नीति 2025 एवं भूमि आवंटन नियम 2025 का प्रस्तुतीकरण किया जावेगा ।

उक्त कार्यशाला में जिले के समस्त उद्योग, वाणिज्य एवं व्यापार संघों के पदाधिकारी/सदस्य एवं स्टार्टअप, युवाओं तथा महाप्रबंधक आशीष नोएल द्वारा अधिक से अधिक इच्छुक उद्यमियों की सहभागिता का अनुरोध किया गया है। ताकि उद्यमी योजनाओं से लाभावित हो सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!