सिवनी

तीन किसानों को नोटिस, समाधान कारक जवाब न देने पर लगेगा अर्थदण्ड

Seoni 22 April 2025

सिवनी यशो:- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  रवि सिहाग ने फसल कटाई उपरांत नरवाई जलाने को लेकर तीन किसानों को नोटिस जारी कर 28 अप्रैल को उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के आदेश दिये हैं कि क्यों न उन पर नरवाई न जलाने के दिशा निेर्देशों के उल्लंघन करने पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाए।

जिसमें तहसील छपारा के ग्राम तिंसा के कृषक  चैतराम रजक द्वारा भूमि खसरा नंबर 111/4 रकबा 0.80 पर नरवाई जलाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जवाब समाधान कारक न होने पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया जायेगा।

इसी तरह ग्राम करेली के कृषक रामलखन भंगी की भूमि खसरा नंबर 84, 85 के कुल रकबे में से 0.4 हेक्टेयर भूमि पर नरवाई जलाने पर 2500 रूपये अर्थदण्ड का नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह ग्राम बिछुआ के कृषक आदित्य सिंह की भूमि खसरा नंबर 371/2 कुल रकबा 2.10 हेक्टेयर भूमि पर नरवाई जलाने पर 15 हजार रूपये के अर्थदण्ड आरोपित करने का नोटिस जारी किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!