सिवनी

किसान नॉन एफएक्यू गेहूं विक्रय हेतु न लेकर आये

एफएक्यू मानक के गेहूं का ही होगा उपार्जन

Seoni 22 April 2025
सिवनी यशो:- जिला आपूर्ति अधिकारी सिवनी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु सभी पंजीकृत किसानों से अपील की गई है कि वे गेहूं विक्रय करने हेतु स्लॉट बुकिंग की अंतिम दिनांक 26 अप्रैल 2025 तक सभी गेहूं उत्पादक किसान अपना स्लॉट बुक कर अपनी फसल विक्रय कर सकते हैं तथा किसी भी स्थिति में किसान नॉन एफएक्यू गेहूं विक्रय हेतु उपार्जन केन्द्रों में न लेकर आवें।

सभी किसान अपनी फसल जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र में स्लॉट बुक कर विक्रय कर सकते हैं। ऐसी समितियां नॉन एफएक्यू गेहूं का उपार्जन करेगी उन पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!