आंखों में पट्टी बांधकर भी देख सकते हैं आपके बच्चे – मनीष अग्रवाल
सिवनी यशो:- आर्ट ऑफ़ लिविंग( Art of living) का एक ऐसा कोर्स जो आपके बच्चों में आत्मविश्वास एकाग्रचितता (confidence concentration) सोचने समझने की शक्ति पैदा करता है जिससे आपके बच्चे आंखों में पट्टी बंधी होने के बावजूद रंगों को पहचानते हैं और पेंटिंग बना सकते हैं एवं बहुत सी चीजों का नॉलेज उन्हें हो जाता है जो आपको प्रत्यक्ष रूप से दिखता है यह कोर्स दिनांक 20 और 21 को रजवाड़ा में किया जा रहा है जिसमें अंर्तराष्ट्रीय टीचर (international teacher) नंदा दीदी आर्ट ऑफ़ लिविंग आश्रम बेंगलुरु (Bengaluru) से पधार रही है जिनके दिशा निर्देशन में बच्चे सुबह 8:30 से 12 तक 2 दिन में इस कला को सीखेंगे.
श्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि 8 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग का ऐसा कोर्स जिसके फायदे इस प्रकार हैं- छठी इंद्रिय विकसित करें, फोटोग्राफिक मेमोरी विकसित करें, सही समय पर सही विचार, अज्ञात भय पर विजय, आत्मविश्वास में वृद्धि, विकसित सृजनशीलता, उत्कृष्ट एकाग्रता और बहुत कुछ अनुभव करने के लिए तैयार हो जाए. अधिक जानकारी हेतु एवं इसमें भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन मनीष अग्रवाल के मोबाइल नंबर 9425174704 पर करवा सकते हैं।




