WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पटवारी भर्ती घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस बिछिया ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

मण्डला यशो:-मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा बिछिया के द्वारा मुख्यालय बिछिया में पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े घोटाले के विरोध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम बिछिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक नारायण सिंह पट्टा जी के द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को उक्त घोटाले के संबंध में जानकारी दी गई एवं मध्य प्रदेश सरकार जो कि 50: कमीशन वाली सरकार है उसके समस्त घोटालों को क्रमश: जनता के सामने अपने उद्बोधन में बताया गया उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा मध्य प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
उक्त सफल कार्यक्रम मे बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिछिया प्रदीप गोस्वामी ,संगठन मंत्री अशोक राजपूत, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, मोहन पटेल, दादा भी विश्वकर्मा, सुनहर सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष घुघरी अरविंद कुशराम, पार्षद नारायणी साहू, पार्षद विकास गवले, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मयंक जोध, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनीत टांडिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष घुघरी अनुराग शर्मा, टोनी शुभाष मिश्रा, हेमन्त मार्को, निखिल राजपूत, टीकाराम तुमराली दीपक भलावी,पंकज झारिया, अक्षत झारिया प्रफुल्ल तिवारी , राजा राजपूत, राजा चीचम, मुकेश पटैल, वहीद खान , उमेश पटैल, कलीराम मार्को राजू श्रीवास, रामकुमार,लक्ष्मण पन्द्रे, अंकित साहू, दक्ष राय, देवराज सोनवानी, डेविड कुशराम, देवजीत यादव, किशन सिंह, चन्द्रजीत, धनेश्वर संत, कमलेश तेकाम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!