राजनीतिसिवनी

पेपरलीक से युवा भविष्य अंधकार में, कांग्रेस का धरना 01 जुलाई को

   सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) के निर्देशानुसार, प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Ruling Bharatiya Janata Party) की सरकार के कार्यकाल में निरंतर पेपर लीक, नर्सिंग भर्ती, शिक्षा घोटाला जैसे अनेक भर्ती परीक्षाओं में हुये घोटालो से प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। भाजपा सरकार के इन घोटालो के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाने, दिनांक 01 जुलाई 2024 दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे ” कचहरी चैक सिवनी” में धरना-प्रदर्शन (Demonstration) कर महामहिम् राज्यपाल महोदय (His Excellency the Governor)  नाम जिला कलेक्टर सिवनी (District Collector Seoni) के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जायेंगा।
जिला कांग्रेस संगठनमंत्री एड़ पंकज शर्मा ने जिला कांग्रेस, नगर एवं ब्लाक कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेतागण, मंडल, सेक्टर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित समस्त कांग्रेस जनों से अनिवार्य रूप से धरना आंदोलन में उपस्थित होने हेतु अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button