Fri, 23 Oct 2026 | 05:08:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त

युवाओं को कंपनियों में मिली नौकरी और सैकड़ों को स्वरोजगार स्थापना के लिए ऋण स्वीकृत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 18, 2026 10:12 pm / Post views : 160

युवाओं को कंपनियों में मिली नौकरी और सैकड़ों को स्वरोजगार स्थापना के लिए ऋण स्वीकृत
शेयर करें:

युवाओं को कंपनियों में मिली नौकरी और सैकड़ों को स्वरोजगार स्थापना के लिए ऋण स्वीकृत

जिला स्तरीय रोजगार और स्वरोजगार मेला, सिवनी – 407 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित

Seoni 18 February 2026 सिवनी यशो:- राशि लॉन, बारापत्थर में जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार मेला आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले थीं। कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 17 कंपनियों ने युवाओं के लिए रोजगार अवसर प्रदान किए और 407 हितग्राहियों को स्वरोजगार ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

[caption id="attachment_41873" align="aligncenter" width="300"]सिवनी जिला स्तरीय रोजगार और स्वरोजगार मेले में हितग्राहियों को ऋण वितरण और निजी कंपनियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार मेले में युवाओं को स्वरोजगार ऋण वितरण एवं निजी कंपनियों ने रोजगार अवसर प्रदान किए[/caption]

 मेले की प्रमुख बातें

  • स्वरोजगार ऋण स्वीकृति – 407 हितग्राहियों को वितरित
  • कुल स्वीकृत राशि – 28,938 प्रकरणों में ₹359.04 करोड़
  • निजी क्षेत्र की भागीदारी – 17 कंपनियों ने रोजगार अवसर उपलब्ध कराए
  • नौकरी के लिए पंजीयन – 440 आवेदक, प्रारंभिक चयन – 316 आवेदक

 कंपनियों में युवाओं के चयन और अप्रेंटिसशिप

विभिन्न पदों के लिए चयनित आवेदक इस प्रकार हैं:

  • आयशर मोटर्स मंडीदीप – 15
  • मोबिटेक न्यू दिल्ली – 28
  • वैदनिक इंटरप्राइसेस सिवनी – 5
  • सीआईआई–एमसीसी – 30
  • अजाईल सिक्यूरिटी हैदराबाद – 30

अप्रेंटिसशिप हेतु आडानी आयशर मोटर्स द्वारा 15 आवेदकों का चयन किया गया। पदों में सुरक्षा गार्ड, ट्रेनी, सहायक, कॉल सेंटर, फील्ड वर्कर, मशीन ऑपरेटर, पर्यवेक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर और तकनीकी सहायक शामिल थे।

[caption id="attachment_41874" align="aligncenter" width="300"]सिवनी जिला स्तरीय रोजगार और स्वरोजगार मेले में हितग्राहियों को ऋण वितरण और निजी कंपनियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार मेले में युवाओं को स्वरोजगार ऋण वितरण एवं निजी कंपनियों ने रोजगार अवसर प्रदान किए[/caption]

योग्यता के अनुसार अवसरों का लाभ उठाएँ - कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले 

"सरकारी स्वरोजगार और रोजगार योजनाएँ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। निजी क्षेत्र की कंपनियों और युवाओं के बीच संवाद से योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिलते हैं। युवाओं से अनुरोध है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार अवसरों का लाभ उठाएँ और स्वरोजगार के माध्यम से दूसरों को रोजगार दें।"

 उपस्थित अधिकारी और ग्रामीणजन

कलेक्टर के अलावा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई सिवनी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। ग्रामीण एवं युवा वर्ग ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें