सिवनी

डंपर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Seoni 04 October 2025

सिवनी यशो :-  लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी-अमरवाड़ा मार्ग पर ग्राम जाम के पुल के समीप शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

📰 मृतक और घायल की पहचान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम विक्की उइके (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम बगदिरी, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा बताया गया है। उनके साथ बाइक पर संदीप उइके (उम्र 15 वर्ष) सवार था, जो गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल संदीप का उपचार सिवनी जिला अस्पताल में जारी है।

🚓 पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही लखनवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। मृतक का शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डंपर चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!