मध्यप्रदेशसिवनी
शाश्वत हिंदू गर्जना” मासिक पत्रिका विशेषांक का विमोचन संपन्न

Seoni 03 October 2025
सिवनी यशो राष्ट्रीय विचारों के प्रचार–प्रसार हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाकौशल प्रांत से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका “शाश्वत हिंदू गर्जना” का विशेषांक संघ के शताब्दी वर्ष अवसर पर जारी किया गया।
इस विशेषांक का विमोचन कार्यक्रम 03 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को सायं 4 बजे सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अनेक बुद्धिजीवी, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विमोचन का कार्य मनोज अग्रवाल (जिला कार्यवाह) ने संपन्न किया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह एवं प्रचार विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
शताब्दी वर्ष विशेषांक का विमोचन आयोजन को समाज में राष्ट्रीय विचारधारा के प्रसार और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



