“नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा” – श्रीमती मीना बिसेन
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण
Seoni 20 January 2026

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण के शुभ अवसर पर
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में उत्साह और उल्लास के साथ
आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर उत्सव मनाया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष
को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि
उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में
देश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है और अनेक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन में
अनुशासन, ऊर्जा और गति और तेज होगी।
कार्यक्रम में यह प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में नवीन जी के
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के अवसर पर
मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ खुशियां मनाई गईं।
- ढालसिंह बिसेन – पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला अध्यक्ष
- वेदसिंह ठाकुर – पूर्व जिला अध्यक्ष
- राजेश त्रिवेदी – पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
- ओम दुबे – पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष
- लालू राय – जिला भाजपा उपाध्यक्ष
- नरेंद्र ठाकुर – पूर्व जिला उपाध्यक्ष
- युवराज सिंह रहंगडाले – उत्तर नगर मंडल अध्यक्ष
- अभिषेक दुबे – दक्षिण मंडल अध्यक्ष
- राजू यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता



