नीट 2026 में सफलता का परचम: शासकीय स्कूलों के 44 विद्यार्थियों का सांसद बंटी विवेक साहू ने किया सम्मान
छिंदवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान समारोह, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
छिंदवाड़ा NEET 2026 सम्मान समारोह – सफल शासकीय स्कूलों के 44 विद्यार्थियों का सांसद बंटी विवेक साहू ने किया सम्मान
Chhindwara 25 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पांढुर्णा एवं छिंदवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 44 विद्यार्थियों ने नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा-2026 में सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
इन सभी सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए।
उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई और तैयारी में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं, जिससे सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने हाल ही में संपन्न नीट परीक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ और उसके परिणाम घोषित होने के बाद पांढुर्णा एवं छिंदवाड़ा जिले के 44 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।
यह भी पढ़े :-
स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बेचने वालों पर प्रशासन का शिकंजा
सांसद बंटी विवेक साहू ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से इंजीनियर संतोष डेहरिया बने सफल उद्यमी, 6 युवाओं को दिया रोजगार
JEE से NEET और फिर IISER तक… अमृता सिंह की सफलता का तिहरा धमाका


2 Comments