गाडरवारा जलाशय निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, उग्र आंदोलन की चेतावनी
गाडरवारा जलाशय निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Chhindwara 20 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:– अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में गाडरवारा जलाशय का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर
ग्रामीणों एवं किसानों ने छिंदवाड़ा–नरसिंहपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा गाडरवारा जलाशय का निर्माण बंद कर शक्कर लिंक परियोजना से
जोड़कर पानी पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है, लेकिन इससे केवल चुनिंदा ग्रामों को ही लाभ मिलेगा।
जबकि यदि गाडरवारा जलाशय का निर्माण किया जाता है तो आसपास के लगभग 25 ग्रामों को सिंचाई एवं
पेयजल की पर्याप्त सुविधा मिल सकेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि –
जलाशय निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में सांसद, विधायक, कलेक्टर एवं
अमरवाड़ा एसडीएम को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने
से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
- गाडरवारा जलाशय का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए
- शक्कर लिंक परियोजना के स्थान पर जलाशय योजना लागू की जाए
- सभी प्रभावित ग्रामों को सिंचाई एवं पेयजल सुविधा मिले

मौके पर अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे,
एसडीओपी कल्याणी बरकड़े,
नायब तहसीलदार श्रीकांत भूरिया,
नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे एवं हरई थाना प्रभारी ओमेश आमो उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों
को समझाइश देते हुए कहा कि-
उनकी मांगों को शासन स्तर तक भेजा जाएगा।
चेतावनी: ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही गाडरवारा जलाशय निर्माण
कार्य शुरू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।



